नकुड़।
पुलिस ने यमुना नदी से अवैध खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे एक ट्रक को पकड़ कर सीज किया है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान टाबर तिराहे के पास एक ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की तो उसमें रेत भरा हुआ था। पूछताछ करने पर ट्रक चालक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया तो ट्रक कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है तथा रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी जा रही है। पुलिस के अनुसार रेत यमुना नदी से अवैध खनन कर सहारनपुर ले जाया जा रहा था तथा ट्रक में अत्यधिक मात्रा में रेत भरा हुआ था।