फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घलौली में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, गांव में फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। घलौली गांव में कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच हवाई फायरिंग हो गई, जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग सहम कर घरों में दुबक गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक लाइसेंसी बंदूक जब्त की है।
विज्ञापन

घलौली गांव निवासी सुनील कुमार और अमित कुमार के बीच रोहाना शुगर मिल में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई थी। तब तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार की रात दोनों पक्ष जब गांव में पहुंचे तो उनके बीच फिर से गाली गलौज होने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग सहमकर घरों में दुबक गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर गांव में फायरिंग होने की सूचना दे दी। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स गांव में पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को देख दोनों पक्ष अपने-अपने घरों से फरार हो गए। पुलिस ने गांव में तलाश ली और एक लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। फायरिंग करने वाले लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। बाद में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें