स्कूल गई किशोरी लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सहारनपुर। सिलाई सीखने के लिए फार्म भरने स्कूल गई किशोरी लापता हो गई। पिता ने स्कूल संचालक पर संतोषजनक जवाब न देने और सीसीटीवी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला लेबर कालोनी स्थित न्यू नंदपुरी कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार का आरोप है कि उसकी पुत्री रीता बीडीएम स्कूल में सिलाई सीखने के लिए फार्म भरने गई थी। वहीं से उसने कंप्यूटर भी सीखा था। रीता घर से दोपहर 12 बजे निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। उन्होंने स्कूल जाकर जानकारी की। आरोप है कि स्कूल संचालक ने संतोषजनक जानकारी नहीं दी। कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने कुतुबशेर थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत की है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे से उन्होंने जानकारी का प्रयास किया। आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे की उस दिन की रिकार्डिंग से भी छेड़छाड़ की गई। प्रमोद ने लोगों के साथ एसएसपी को ज्ञापन देकर बेटी को तलाश कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल संयोजिका डाक्टर नीलू राणा, अंकुर कश्यप, सुषमा, प्रमोद शर्मा, पप्पू, अशोक, विनोद, सोनू, रिंकू, प्रदीप, शिवकुमार, प्रमोदी, सुनीता, कमलेश शामिल रहे।