फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में महिला के साथ गैंगरेप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बेघर हुई महिला ने प्रेमी पर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर कोतवाली गई महिला का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर में हुए दंगे की जद में आकर बेघर हुई एक महिला अपनी मां के साथ पिछले काफी समय से देवबंद के एक मोहल्ले में रह रही है। महिला की दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। इसी दौरान उसे सांपला खत्री गांव निवासी मुनीर का सहारा मिला। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को मुनीर ने फोन कर उसे मिलने के लिए गांव में बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो वह उसे एक खेत में ले गया। इसी बीच उसके तीन अन्य साथी भी वहां आ गए। जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। देर रात वह किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और घटनाक्रम की बाबत जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत ही महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुनीर और उसके तीन साथियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बेघर हुई महिला ने चार लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें