फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर 157 लीटर कच्ची शराब के साथ 13 लोग किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने लगातार पांचवें दिन कच्ची शराब और शराब की भट्ठी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जिसमें 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 157 लीटर कच्ची शराब, 200 किलो लहन, 58 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान शराब बनाने की एक भट्ठी भी पकड़ी।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली पुलिस ने हुसैन बस्ती से मुकेश निवासी सरदार कालोनी को 48 पव्वे देशी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ पकड़ा। जनकपुरी पुलिस ने बिजलीघर के सामने लिंक रोड से सोनू उर्फ अनुज निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर को 30 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित गिरफ्तार किया। चिलकाना पुलिस ने ग्राम घाटेड़ा के जंगल से अमरपाल उर्फ अमरा निवासी ग्राम घाटेड़ा को 24 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया। देहात कोतवाली पुलिस ने ग्राम मेहरबानी से राजेश निवासी महेश्वरी खुर्द को पांच लीटर शराब के साथ पकड़ा।
बेहट पुलिस ने ग्राम मेघन माजरा से रतिभान निवासी ग्राम मेघनमजरा को दस लीटर कच्ची शराब एवं पांच लीटर अपमिश्रित शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना नागल पुलिस ने रविदास मंदिर ग्राम कोटा से नितिन निवासी ग्राम कोटा को दस पव्वे अंग्रेजी एवं 12 पव्वे देशी अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित पकड़ा है। नकुड़ पुलिस ने ग्राम ढायकी शेरपुर के जंगल से तेजपाल निवासी ग्राम ढायकी शेरपुर को 40 लीटर अपमिश्रित शराब, तीन लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा आठ किग्रा यूरिया सहित पकड़ा है। सरसावा पुलिस ने जियान हुक्का होटल अंबाला रोड से राजकुमार निवासी बहलोलपुर को चार लीटर अपमिश्रित शराब, 14 लीटर कच्ची शराब तथा दो किग्रा यूरिया सहित पकड़ा है। ग्राम झरोली के जंगल से मैनपाल निवासी झरोली को तीन लीटर अपमिश्रित शराब, 16 लीटर कच्ची शराब तथा एक किलो यूरिया सहित गिरफ्तार किया। गंगोह पुलिस ने मोहड़ा गेट के पास से संदीप निवासी मोहड़ा को पांच लीटर अपमिश्रित शराब व 750 ग्राम यूरिया सहित गिरफ्तार किया। नगर कोतवाली पुलिस ने नई बस्ती से मुल्फिकार उर्फ मुन्ना निवासी नई बस्ती आठ लीटर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। बड़गांव पुलिस ने अंबेहटा चांद से सुनील निवासी अंबेहटा चांद को 22 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया। मिर्जापुर पुलिस ने बड़कलां से अमरनाथ निवासी बड़कलां को 30 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने की भट्ठी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें