फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून कालेज प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दून कालेज के चेयरमैन प्रवीन चौधरी के घर उनके परिजनों को बंधक बना कर हुई डकैती की वारदात में सात दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अब पुलिस केवल अंधेरे में तीर चला रही है। इससे भी ज्यादा हैरत की बात यह है कि डकैती में हुए नुकसान का आकलन भी पीड़ित नहीं कर सका है। शनिवार को देर शाम तक एसपी देहात अपनी टीम सहित दून कालेज पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सुंदरपुर के दून कालेज में चेयरमैन के आवास पर एक सप्ताह पूर्व देर शाम दूधिए के पीछे पीछे अंदर घुसे पांच हथियारबंद बदमाशों ने पर िजनों को बंधक बना कर डाका डाल दिया था। वारदात के बाद इसके खुलासे के लिए चार टीमें पुलिस ने लगाई थी। अगले दिन सुबह साढे़ तीन लाख रुपये की नगदी तलाशी के दौरान कालेज के पीछे झाड़ियों से मिलने के अलावा पुलिस को कोई सुराग इस मामले में नहीं मिल सका है, जबकि खुद एसएसपी दिनेश कुमार पी भी इस मामले को लेकर दो बार बिहारीगढ़ आ चुके हैं। पुलिस हर बार पूछने पर एक ही जवाब देती है कि जांच चल रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन समय बीतने के साथ ही लग रहा है कि केस ठंडे बस्ते में चला जाएगा। हालांकि शनिवार को भी एसपी देहात विद्या सागर मिश्र अपनी टीम के साथ शाम के वक्त दून कालेज पर थे। इस मामले में खास बात यह भी है कि अब तक पीड़ित डकैती के दौरान गए माल की जानकारी पुलिस को नहीं दे सका है। उधर एसओ बिजेंद्र रावत का कहना है कि पुलिस गंभीरता से खुलासे के प्रयास में लगी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें