फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नगदी और कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव पटना उर्फ नया बांस निवासी अमित उपाध्याय पुत्र सुरेश चन्द उपाध्याय परिवार सहित रविवार की रात शादी में गया था। देर रात आकर अमित अपने कमरे में सो गया। अमित के घर में रंगरोगन का काम चल रहा था, इसलिए घर का कुछ सामान बराबर के मकान में रखा हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने बराबर के घर का मेनगेट तथा कमरे का ताला तोड़ कर वहां बक्से में रखे पांच हजार रुपये तथा कीमती कपडे़ चोरी कर लिए। चोरों ने कमरे में रखे सामान को भी खुर्द बुर्द कर दिया। अमित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें