बाइक सवार युवकों ने महिला के कुंडल झपटे
खेडा अफगान (सहारनपुर)। खेड़ा अफगान निवासी श्यामो पत्नी इसम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह धौराला मार्ग पर स्थित अपने पथवारे पर उपले बना रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आये और श्यामो को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान युवकों ने महिला के कानों के कुंडल झपट लिए और भाग खड़े हुए। कुंडल झपटने से महिला लहूलुहान हो गई। परिजन श्यामो को चिकित्सक के यहां ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।