फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री जंगल में चलाई जा रही थी, जिस पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने असलाह, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों भी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दौलतपुर के जंगल में अवैध असलहे तैयार कर सप्लाई किए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत जंगल में छापा मारकर एक झोंपड़ी को घेर लिया। पुलिस ने झोंपड़ी में दबिश दी तो वहां दो व्यक्ति तमंचे बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मौके से बेल्डिंग मशीन, लोहा घिसने का रेता, ड्रिल मशीन, दो रेत बेल्डिंग घिसने के, लोहा काटने की आरी, दो अर्द्ध बने तमंचे नाल व बाड़ी बट लोहा सहित अलग-अलग, हथौड़ी, छैनी आदि सामान बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से तैयार पांच तमंचे, जिसमें एक पोना .315 बोर, दो पोना .12 बोर व दो छोटे तमंचे .315 बोर तथा भारी मात्रा में .315 बोर व .12 बोर के कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम वाजिद निवासी दौलतपुर तथा फुरकान लखमीरा निवासी ग्राम बाईखेड़ी बताया।
साढ़े तीन से साढ़े सात हजार में बेचते थे तमंचे
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डिमांड के अनुसार तमंचे तैयार किए जाते हैं। जिनकी कीमत 3500 रुपये से लेकर 7500 रुपये होती है। 3500 रुपये में तमंचे और 5500 से 7500/-रुपयों में पोनिया बनाकर सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने बताया कि अधिकतम सप्लाई परिचित लोगों के माध्यम से ही कर रहे थे। ताकि पकड़े न जा सके।
विज्ञापन


नकुड़ का हिस्ट्रीशीटर है फुरकान
पुलिस के अनुसार आरोपी फुरकान थाना नकुड़ का हिस्ट्रशीटर है। फुरकान पर नकुड़ और तीतरों में आठ मामले दर्ज हैं। जबकि, वाजिद का भी आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वाजिद पर गंगोह एवं नकुड़ में 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें