फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीगढ़ में हुई डकैती के मामले मे अभी अंधेरे में ही हाथ पांव मार रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित दून कालेज में हुई डकैती के मामले में पुलिस अभी तक अंधेरे में ही हाथ-पांव चला रही है। पुलिस को अभी तक न तो कोई सुराग ही मिल सका है और न ही कोई राह मिली है। पुलिस अभी भी दून कॉलेज अथवा पीड़ित परिवार का ही कोई नजदीकी इस डकैती में शामिल होने की आशंका जाहिर कर रही है।
विज्ञापन

दून कॉलेज में हुई डकैती को 15 दिन होने को आए, पुलिस ने जिस व्यक्ति पर संदेह किया था, वह दूसरे मामले में कोर्ट में पेश होकर खुद ही जेल चला गया। जिससे पुलिस की वह आशंका भी खत्म हो गई। उसके बाद से पुलिस ने अब तक दर्जनों लोगों को पकड़कर पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लग सका। यहां तक कि पुलिस के पास कोई ऐसा रास्ता भी नजर नहीं आ रहा, जिस पर जांच की जाए। हालांकि पुलिस के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उन्हें डकैती में गए मोबाइल फोन की लोकेशन मुरादाबाद, बिजनौर से आगे मिल रही है, लेकिन लूटे गए मोबाइल का ऑन होना मुमकिन नहीं है। जबकि इस डकैती के खुलासे में पुलिस की खुफिया विभाग से लेकर स्वाट, सर्विलांस तक की टीमें लगी हुईं हैं। इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अभी कोई सुराग तो नहीं लग सका है, लेकिन उम्मीद है कि जल्दी ही वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें