फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला फुसलाकर युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर निवासी एक व्यक्ति ने नगर के ही एक युवक पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पुत्री को नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी जीशान पुत्र रफी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काफी जद्दोजहद के बाद युवती को आरोपी युवक के दूर के एक ठिकाने से बरामद कर लिया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीशान एवं दो अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें