चिलकाना। चोरी के एक मामले में नामजद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि गांव दुमझेड़ा निवासी एक किसान ने अपने खेत से गत 24 सितंबर को धान की बोरी चुराने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में गांव दुमझेड़ा निवासी सद्दाम पुत्र इरफान को नामजद किया गया था। पुलिस ने शनिवार को सद्दाम को प्रात: गांव के निकट से गस्ती के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सद्दाम की तलाशी लेने पर उसके पास से एक छूरी भी बरामद हुई है। सद्दाम के खिलाफ हरियाणा में भी गोकशी में मुकदमा दर्ज है, जिनमें वह वांछित चल रहा है। पुलिस ने सद्दाम को जेल भेज दिया है।
श्याम कुमार मोहित