फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट, दंपति पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला किला पर रंजिश के चलते दो लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला निवासी असगरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाले महफूज से रंजिश चल रही है। आरोप है कि शनिवार को वह मकान के बराबर में स्थित अपने प्लाट पर जा रही थी। इसी दौरान महफूज और उसकी पत्नी ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने पत्थर से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने असगरी की तहरीर पर पति पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें