फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का अपहरण कर भाग रहे अपहर्ता को दबोचा, बच्चा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायेपुर में छह वर्ष के बच्चे का अपहरण कर भाग रहे एक अपहर्ता को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। अपहर्ता के कब्जे से मासूम को बरामद कर अपहर्ता की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग सात बजे मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायेपुर निवासी मुनव्वर का छह साल का बेटा मोहम्मद अली अपने घर के बाहर खेल रहा था। लोगों के अनुसार उसी समय वहां पर बाइक सवार एक युवक आकर रुका। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने मोहम्मद अली को अचानक उठा लिया और बाइक पर जबरन बैठाकर भागने लगा। बच्चे का अपहरण कर भाग रहे युवक पर गांव के लोगों की नजर पड़ गई तो शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों ने युवक का पीछा कर कुछ दूर जाकर उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने उसके कब्जे बच्चे को बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के पास से नशे की गोलियां भी बरामद की हैं। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम तनवीर निवासी इंदिरा कालोनी बेहट बताया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने बच्चे का अपहरण किसी घटना को अंजाम देने के लिए किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें