फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरबस्ती में भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरबस्ती में भिड़े दो पक्ष, पांच घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला नूरबस्ती में मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के पांच लोग हुए। सिटी कोतवाली में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूर बस्ती निवासी इमरान द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ईंट-पत्थर पड़ोस में रहने वाले यासीन के घर में जा गिरे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद धारदार हथियार चल गए। झगड़े में इमरान की पत्नी जमीला, पुत्र जमील, पुत्री नईमा और दूसरे पक्ष की आबिदा पत्नी यासीन, उसका पुत्र शौकीन घायल हुए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजेश चंद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें