फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी से मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। मंदिर के पास नशा करने से मना करने पर दो युवकों ने पुजारी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव डंडौली खेड़ा में संजय शर्मा गांव के मंदिर में पूजा पाठ का कार्य करता है। गांव के कुछ युवक मंदिर के पास नशा करते हैं। मना करने पर नशेड़ी युवक पुजारी के साथ अभद्रता करते रहते थे। मंगलवार सांय को भी इन युवकों ने पुजारी के साथ गाली गलौज की थी। बुधवार सुबह करीब साढे़ छह बजे जब पुजारी संजय शर्मा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने घर वापस जा रहा था तो दो युवकों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमला करने वाले दो युवक अनुज एवं अमन पुत्रगण नाथीराम मौके से भाग गए। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अमन तथा अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें