फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बच्चों को पीटने के मामूली विवाद में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे़ चटके और एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। एक पक्ष के दो लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।

थाना क्षेत्र के भटपुरवा और गुल्ला का पुरवा गांव आसपास बसे हैं। इन गांवों के बीच में एक ईंट भट्ठा है। भटपुरवा के शेर खान के बच्चे भट्ठे के पास पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे। भट्ठा कर्मचारी नीरज ने बच्चों को रोका।
विज्ञापन


दो चार चाटे मारकर बच्चों को भगा दिया। बच्चों ने घर जाकर परिजनोें से आपबीती बताई। तभी शेर खान अपने आठ दस साथियों संग मौके पर पहुंचा और मारपीट करने लगा। नीरज से विरोध किया तो उसे पीट कर लहूलुहान कर दिया। इससे दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंदं हो गए। एक -दूसरे को लाठी डंड़ों से दौड़ाकर पीटने लगे। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


दो वर्ग के लोगों के भिड़ने की खबर से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके से एक पक्ष के भटपुरवा निवासी शेर खान, गुड्डू, सादिक व शेरखान के रिश्तेदार संजू निवासी बिहका थाना पूरामुफ्ती जिला कौशांबी को गिरफ्तार किया गया। दूसरे पक्ष के गुल्ला का पुरवा निवासी संतोष और पप्पू को घायल देखकर पुलिस ने इलाज कराया। इसके बाद संतोष, अवधेश यादव, नीरज यादव, महेश को गिरफ्तार किया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है।

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, गांव में तनाव
- अमरूद तोड़ने पर बच्चों को पीटने से बवाल
- दोनों पक्ष से आठ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें