फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मारपीट के मामले में जेल में बंद किए गए युवक की रिहाई के दौरान उस पर दूसरे बंदी ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जेल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में 17 नवंबर को मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से पड़ोस में रहने वाले दो लोगों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। सोमवार को एक आरोपी प्रदीप उर्फ छोटा को पुलिस ने मारपीट के आरोप में जेल भेज दिया। प्रदीप के रिश्तेदार पवन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे युवक को थाना से ही छोड़ दिया।
जेल में जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को प्रदीप की जमानत करा ली। जमानत का परवाना जेल में पहुंच गया। पवन ने आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे प्रदीप जब जेल से बाहर आने लगा, उसी समय उसके साथ बैरक में बंद साथी बंदी ने उस पर ब्लेड और चाकू से हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की। जिससे प्रदीप घायल हो गया। जेल चिकित्सकों ने तुरंत घायल प्रदीप का उपचार कराया। उपचार कराने के बाद उसे जमानत पर जेल से छोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप का मेडिकल भी नहीं कराया गया। जब वह जनकपुरी थाना पहुंचे तो वहां पुलिस ने मेडिकल कराने की बजाय जेल से ही मेडिकल कराने के लिए कहा। जबकि जेल अधिकारियों ने मेडिकल नहीं किया।
इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि दो बंदियों में मामूली मारपीट हो गई थी। कोई बड़ा मामला नहीं है। मामला शांत करा दिया गया था और प्रदीप को जेल से बाहर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें