फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर माल चुरा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। गांव पापड़ी में बृहस्पतिवार रात चोर मकान का ताला तोड़ कर उसमें रखा आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। गांव पापड़ी निवासी विधवा महिला रज्जो कश्यप ने बताया कि शाम आठ बजे मकान का ताला लगा कर अपनी पुत्री के साथ पास के घेर में जाकर सो गई थी। देर रात चोरों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया तथा कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे 850 ग्राम के सोने चांदी के जेवर 5 ग्राम के सोने के कुंडल एवं 1500 रुपये चोरी कर ले गए। रज्जो ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मकान गिरने से हजारों का सामान क्षतिग्रस्त
तीतरो। मोहल्ला अफगनान खुर्द में मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें मलबे के नीचे दबने से वृद्ध दंपति बच गया जबकि इसमें हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगनान खुर्द में 60 वर्षीय निजाम खान व उसकी पत्नी लइक खातुन रहते हैं। पिछले कई दिनो हुए भारी वर्षा के कारण निजाम के कच्चे मकान में दरारें आ गई थी। बृहस्पतिवार रात में दोनों घर के आंगन सोए हुए थे। इसी दौरान मकान भर भरा कर ढह गया। दंपति बाल बाल बच गये। मकान में रखा कपड़ा, बर्तन, चारपाई व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने निजाम दंपति को दूसरे मकान में पनाह दी। लोगों ने डीएम से वृद्ध दंपति की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें