गंगोह। खतौली में एक मय्यत में जा रहे मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी इरशाद (60) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि इरशाद अपनी बेटियों से मिलने के लिए देवबंद गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि खतौली स्थित रिश्तेदारी में किसी का निधन हो गया है, जिसके बाद वह ट्रेन से खतौली के लिए रवाना हो गए। सफर के दौरान वह गलती से खतौली के बजाय मेरठ पहुंच गए। मेरठ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह अचानक संतुलन खो बैठे और ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।