फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आरोपी पर रासुका न लगने पर स्वामी यशवीरने दी हिंदू पंचायत की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो वायरल कर कहा कि जलालाबाद निवासी युवक का धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

आरोपी ने बजरंगबली हनुमान जी के चित्र और हिंदुओं के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शामली पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई करे। आरोपी ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया और सनातन धर्म के वीर वीरांगनाओं के स्वाभिमान को ललकारा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई नहीं हुई तो वे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित जलालाबाद में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में हिंदुओं की एक विशाल हिंदू पंचायत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम यह किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेंगे कि कोई भी जेहादी हमारे देवी देवताओं पर भद्दी गालियां देकर बच जाए। उन्होंने सभी हिंदू वीर वीरांगनाओं से अनुरोध किया कि 14 दिसंबर को दोपहर एक बजे होने वाली हिंदू पंचायत के लिए तैयारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें