फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, आठ टीमें कर रही प्रतिभाग

विज्ञापन
श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान पर अंडर-14 ट्रायल क्रिकेट मैच का उदघाटन करते एडीएम वित्त ए? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपीसीए (उत्तरा प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के दिशा निर्देश पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 ट्रॉयल मैच लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता रविवार से श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू हो गई, जिसमें आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने फीता काटकर किया। रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 ट्रायल में से चयनित करीब 120 खिलाड़ियों की आठ टीमें बनाकर उनके आपस में मैच कराए जा रहे हैं। यह ट्रायल मैच जिले भर के अलग-अलग ग्राउंड पर कराए जाएंगे।
ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ी जोन स्तर के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एसडीसीए के पदाधिकारी अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, साजिद उमर, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें