फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गंगोह(सहारनपुर)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली क्षेत्र के करनाल हाईवे पर स्थित गांव बोडपुर के पास बृहस्पतिवार देर शाम ट्रक ने बाइक सवार मेरठ के परतापुर निवासी रवि (30) पुत्र रघुवीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रवि को गंगोह सीएचसी भर्ती कराया। जहां पर जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कोतवाली ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक गंगोह की ओर जा रहा था और उसने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि युवक के पास हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रवि क्षेत्र के गांव मछरौली में अपने बहनोई रमेश के घर रह कर कुछ काम कर रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें