फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आकर दो की मौत

विज्ञापन
कमेले में घटना के दोरान खडी क्रैन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
फंसे ट्रक को निकाल रही क्रेन पलटी,दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की कमेला कॉलोनी स्थित स्लाटर हाउस में कीचड़ में धंसे ट्रक को निकाल रही क्रेन अचानक पलट गई और उसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में अब्दुल रहमान (34) नकुड़ और आफान (30) कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सराय मरदान अली का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि कमेला कॉलोनी में स्लाटर हाउस में एक ट्रक में चमड़ा लादा गया था। चमड़ा लादने के बाद चालक जैसे ही ट्रक लेकर चलने लगा, ट्रक कीचड़ में धंस गया। ट्रक को निकालने के लिए क्रेन बुलवाई गई। जब ट्रक को क्रेन के जरिये बांधकर खींचा गया, तो क्रेन पलट गई और अब्दुल रहमान व आफान उसके नीचे आकर दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों क्रेन के नीचे से निकाला गया। इसके बाद नजदीक के अस्पताल में लेकर गए, तो चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की और शवों को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से माल लाने और ले जाने का काम करते थे अब्दुल और आफान
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में हुए हादसे में नकुड़ निवासी 34 वर्षीय अब्दुल रहमान और कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सराय मरदान अली निवासी 30 वर्षीय आफान की मौत हो गई। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि दोनों ट्रक से माल लाने और ले जाने का काम करते थे। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि कीचड़ में फंसने पर ट्रक को निकालने के दौरान हादसा हुआ है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया जिस पर पंचनामा भरकर दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें