फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाजी इकबाल पर कसा शिकंजा, परिवार के लोगों के पासपोर्ट भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के बाद अब उनकी पत्नी, छोटे भाई व तीन बेटों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस रिपोर्ट के आधार पर एक माह पूर्व पासपोर्ट कार्यालय द्वारा हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। बेहट व मिर्जापुर थानों में हाजी इकबाल एवं उनके परिवार के लोगों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा 30 जनवरी को हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार उस समय उनकी पत्नी फरीदा बेगम, छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटे अलीशान, वाजिद और अफजाल के पासपोर्ट जब्त करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। अब क्रम में पासपोर्ट कार्यालय द्वारा इन सभी के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं। यहां बता दें, कि पुलिस ने हाजी इकबाल की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम भी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें