फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी में दावत के लिए की थी गोकशी, दूल्हे सहित नौ पर रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। पांच दिन पहले अरशद के बाग में की गई गोकशी शादी में मेहमानों को दावत देने के लिए की गई थी। जांच में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और भाई सहित नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन को पकड़ कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नवविवाहित युवक और उसके परिजन घर से फरार हैं।
विज्ञापन


बता दें कि फतेहपुर थाने के गांव शेखुपुर कंधेला में शनिवार की रात कुछ लोगों ने अरशद के बाग में गोकशी घटना को अंजाम दिया था। एक ग्रामीण की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन गोकश भाग खड़े हुए थे। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि उस वक्त इस प्रकरण में कुख्यात गोकश बेहट थाने के गांव पिठौरी निवासी अतीक पुत्र गफूर का नाम प्रकाश में आया था जिस पर पुलिस ने इस सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को एसपी देहात सागर जैन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने छानबीन कि तो पता चला कि गांव शेखुपुर कंधेला निवासी अय्यूब के बेटे जावेद की शादी की पार्टी में दावत के लिए गोकशी की गई थी। इस पर पुलिस ने केस में दूल्हे जावेद, उसके भाई शावेज, पिता अय्यूब, बाग मालिक अरशद, बाग के रखवाले , मेहमान महफूज और गांव भूलनी निवासी नईम एवं जाला आदि के नाम केस में बढ़ाते हुए उनके घरों पर दबिश दी। पुलिस ने अतीक, अरशद पुत्र लियाकत निवासी फरकपुर निवादा थाना फतेहपुर तथा शेखु पुत्र मटरी निवासी ग्राम झिंझौली थाना बेहट को गिरफ्तार कर लिया। अतीक पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


शादी में दावत देने के लिए गोकशी की गई थी। इस पर दूल्हे, उसके भाई और पिता सहित इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सागर जैन, एसपी देहात सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें