फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मीट की दुकानें बंद कराने गए गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं को दौड़ाया, पिटाई का आरोप

Fri, 20 Mar 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। मोहल्ला कस्साबान में मीट की दुकानें बंद कराने के लिए पहुंचे गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने दौड़ा लिया। भागकर कोतवाली पहुंचे कार्यकताओं ने भीड़ पर पिटाई व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने शाकंभरी तिराहे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया, हालांकि बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी व पुलिस के समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन


गोरक्षा दल से जुड़े प्रशांत शर्मा, प्रिंस शर्मा समेत कई युवक बृहस्पतिवार को मीट की दुकानें बंद कराने के लिए मोहल्ला कस्साबान में पहुंचे और दुकानदारों से दुकानें बंद करने के लिए कहा। दुकानदारों ने उनसे कहा कि यदि पुलिस प्रशासन उन्हें दुकानें बंद करने के लिए कहेगा तो वह अपनी दुकानों को बंद कर देंगे, लेकिन गोरक्षा दल के कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ उन पर हमलावर हो गई और उन्हें दौड़ा लिया। वह भागकर कोतवाली पहुंचे और भीड़ पर पिटाई व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वह कोतवाली से शाकंभरी तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस व बजरंग दल के जिला संयोजक के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। इसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है, कि घटना की वास्तविक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें