पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि ससुरालियों ने जहर नहीं दिया, बल्कि इमराना ने पहले दोनों बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर पी लिया था। मौके से कुछ गवाह भी सामने आए, जिनके सामने इमराना ने बयान दिया था। इस पर पुलिस ने इमराना के खिलाफ केस दर्ज किया और हालत में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार किया। यह मामला तभी से अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को अदालत ने गवाह और साक्ष्यों को देखते हुए फैसला सुनाया है।
यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'