फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोर्ट रोड बंद, लगे जाम से नागरिक हुए हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली के खंभे हटवाने को बंद किया मार्ग
विज्ञापन

- घंटाघर से रेलवे पुल तक आवागमन रहा बंद
- दोनों ओर से यातायात रेलवे रोड से निकाला
- महानगर में पूरे दिन जाम के हालात बने रहे
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड घंटाघर से लेकर कोर्ट रोड रेलवे पुल तक शनिवार को बंद रही। बिजली के खंभे हटाने के लिए मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा। दोनों ओर से यातायात रेलवे स्टेशन रोड और जीपीओ रोड से निकाला गया। ऐसे में पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम में फंसे नागरिक गर्मी में हाल बेहाल हो गए। यातायात को सुचारु कराने में पुलिस भी बेबस रही।
स्मार्ट सिटी के तहत दो सप्ताह पहले स्मार्ट रोड पर घंटाघर से कोर्ट रोड रेलवे पुल तक बिजली की तारों को भूमिगत किया गया था। बिजली के खंभों और इससे जुड़ी तारों की सप्लाई बंद कर दी गई थी। भूमिगत तारों से ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। अब बिजली के खंभे हटाने का काम ऊर्जा निगम ने शुक्रवार की रात से कार्य शुरू किया। इसके लिए 24 घंटे तक घंटाघर से कोर्ट रोड रेलवे पुल तक सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया। इसके बाद सड़क के बीचोबीच डिवाइडर में लगे खंभों और उनसे जुड़ी बिजली की तारों को हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जेसीबी लगाकर डिवाइडर भी तोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन खंभे हटाए जाने के कार्य के चलते घंटाघर से कोर्ट रोड रेलवे पुल तक सड़क बंद रही। दिल्ली रोड और कलेक्ट्रेट रोड का इस मार्ग से आने जाने वाले यातायात को रेलवे रोड से कर दिया। इसी रोड पर रोडवेज बस स्टैंड भी है, जहां पर रोडवेज की बसें सड़क पर ही खड़ी होती है। अब ऐेसे में दोनों मार्गों का यातायात एक ही सड़क पर करने से दिन भर जाम लगा रहा। रेलवे रोड और जीपीओ रोड के अलावा रेलवे ओवरब्रिज पर भी जाम लगा रहे। जाम के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ओर भारी जाम लगने पर पुलिस को भी यातायात सुचारू कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
चक्कर काटकर जाना पड़ा
सहारनपुर। कोर्ट रोड बंद होने के कारण नागरिकों को काफी चक्कर काट कर घंटाघर और महानगर में आना जाना पड़ा। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। घंटाघर से कोर्ट रोड की तरफ जाने वाले वाहन रेलवे रोड से अग्रसेन चौक, जीपीओ रोड होते हुए कोर्ट रोड पुल से होकर निकाले गए। कोर्ट रोड की ओर से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहन भी इसी मार्ग आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत बिजली की तारों को भूमिगत किया गया है, जहां पर तारें भूमिगत हो गई हैं, वहां पर खंभे और बिजली के तार हटाए जा रहे हैं। इसी के तहत घंटाघर से कोर्ट रोड रेलवे पुल तक कार्य चल रहा है। खंभे हटाने के कारण इस मार्ग पर यातायात बंद किया गया है।

-संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें