फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नैपियर घास उगाने वाले साखन कलां के किसान को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम बोले : नैपियर घास उगाने के लिए किसानों को करेंगे प्रोत्साहित, अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसान होंगे सम्मानित
विज्ञापन


फोटो समाचार

संवाज न्यूज एजेंसी

देवबंद। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र द्वारा साखन कलां गांव के किसान विनोद कुमार पुत्र श्रीप्रकाश को नैपियर घास का उत्पादन करने पर खुश होकर 51 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

देवबंद तहसील के गांव साखन कलां में बृहस्पतिवार को पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र और एसएसपी डा. विपिन ताडा ने किसानों को सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी थी। कार्यक्रम में डीएम ने नैपियर घास का उत्पादन करने वाले गांव के किसान विनोद कुमार को खुश होकर 51 रुपये का पुरस्कार दिया था। डीएम ने गांव के बाहरी रास्ते पर स्थित किसान विनोद कुमार के उस खेत का निरीक्षण भी किया जिसमें नैपियर घास उगा रखी है। डीएम ने अन्य किसानों को भी नैपियर घास का उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहित किया। कहा कि इससे गोवंश को केवल संरक्षित ही नहीं किया जा सकेगा, बल्कि दुग्ध के उत्पादन को भी बढ़ाया जा सकेगा। नैपियर घास के उत्पादन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नैपियर घास स्मार्ट एग्रीकल्चर में आती है। उसकी पौध के रूप में बुवाई की जाती है। एक बार लगने के बाद यह कई वर्षों तक हर मौसम में हरी बनी रहती है। इससे किसानों के सामने हरे चारा की समस्या भी नहीं आती है। साखन के किसान विनोद कुमार ने चार बीघा खेत में नैपियर घास उगा रखी है।
विज्ञापन




विश्व पर्यावरण दिवस पर गोशाला में लगाएंगे नैपियर घास : संजीव

देवबंद। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नैपियर घास की बुवाई करने के लिए किसानों को प्रेपित किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को वह स्वयं सरसीना स्थित गोशाला में जाकर नैपियर घास की बुवाई करेंगे। ताकि गोशाला के गोवंश को हर मौसम में हरा चारा मिलता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें