फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चलते ट्रैक्टर पर दंपती पर हमला, ईंट-पत्थर और डंडों से किया वार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रामगढ़ गांव में खेत जा रहे एक दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्योति अपने पति मुकेश कुमार के साथ ट्रैक्टर से खेत जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर खड़े चार लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं। हमलावरों ने पहले दंपती को गालियां दीं और फिर उन पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला बोल दिया। हमले के दौरान मुकेश कुमार ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे दोनों किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल पाए।पीड़िता ज्योति ने पूरी घटना का वीडियो अपने पति के मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावरों की पथराव करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें