फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 2.88 लाख के गबन में फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। स्वाभिमान फाइनेंस कंपनी की बेहट ब्रांच के मैनेजर मोहित कुमार के खिलाफ 2.88 लाख रुपये के गबन के आरोप में रीजनल हेड की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। कंपनी के रीजनल हेड सतेंद्र कुमार ने बताया कि बेहट कस्बे की संजय काॅलोनी में उनकी ब्रांच है, जिसमें मोहित कुमार मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2025 में ब्रांच का ऑडिट हुआ तो 11 ग्राहकों से हुई बकाया वसूले 288500 रुपये का गबन पाया गया। मैनेजर द्वारा ग्राहकों से पूरी बकाया धनराशि वसूल करने के बाद कंपनी के अकाउंट में जमा नहीं कराई गई। पूछताछ में मैनेजर नहीं संबंध में कोई जानकारी नहीं दी और कैश भी जमा कराने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी मैनेजर को कंपनी ने सेवा से बर्खास्त करते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी मोहित निवासी गांव खंजापुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें