फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खानपुर गुर्जर में प्रमाण पत्र के मामले में पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह ब्लॉक के खानपुर गुर्जर गांव में मृतक प्रमाण पत्र बनाने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुरुआती जांच में दो मामले सही पाए गए हैंं। इनमें एक सहारनपुर और दूसरा शामली से संबंधित हैं। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने बताया कि मामले में पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी को शिकायत दी गई थी। आरोप लगाया गया था कि गांव में कई लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाया गया है। इसके बाद जांच में मामला खुला। जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों के आधार, परिवार रजिस्टर, और मृत्यु प्रमाण पत्र के सत्यापन के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें