फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पार्षद से बन गए फरियादी, अधिकारियों से लगा रहे गुहार

Wed, 25 Jan 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान जनशिकायतें सुनते अपर नगरायुक्त राजेश यादव व अन्य अधिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जन सुनवाई शिविर में कुल 14 शिकायतें पहुंची। खास बात यह रही कि इनमें नौ शिकायतें पूर्व पार्षदों की रहीं। उन्होंने अपनी समस्याएं रखते हुए निस्तारण कराने की मांग अधिकारियों से की। दो ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

वार्ड 28 जनकनगर की पूर्व पार्षद मुमताज परवीन तथा वार्ड दो की पूर्व पार्षद के प्रतिनिधि ललित कटारिया ने तीन शिकायतों के प्रार्थनापत्र देकर अधिकारियों से समाधान की मांग की। ललित कटारिया ने वार्ड नंबर दो कर बालाजीपुरम कॉलोनी में नाला निर्माण व नाली की सफाई कराने के अलावा रामनगर के सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। पूर्व पार्षद मुमताज परवीन ने वार्ड 28 जनकनगर में पानी की पाइपलाइन डलवाने, हाईमास्ट लाइट लगवाने तथा एमजीएम स्कूल के मुख्य रोड पर गति रोधक बनवाने की मांग की।
पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने मिनी पंप का फाउंडेशन बनवाने, वार्ड 16 नवीन नगर के पूर्व पार्षद नरेश सिंह रावत ने सीवर की साफ-सफाई कराने तथा वार्ड 55 के पूर्व पार्षद संजय गर्ग द्वारा भी सीवर का मेन होल बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इनके अलावा वार्ड 52 के नीरज ठकराल ने सीसी रोड बनवाने, वार्ड नंबर दो गणपति विहार निवासी सुरेंद्र कुमार ने सड़क निर्माण कराने व स्ट्रीट लाइट लगवाने, वार्ड 63 हाकम शाह कॉलोनी निवासी शाहिद नौशाद व वार्ड 64 निवासी हज्जन खुशनुमा ने सड़क बनवाने की मांग की। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें