फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सामुदायिक सहभागिता से परिषदिय स्कूल का किया काया कल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिहारीगढ़ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका तजेंद्र कौर अपने स्कूल के बच्चों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने अपने प्रयास से सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत इस परिषदिय विद्यालय को पब्लिक स्कूलों की टक्कर पर ला खड़ा किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में स्कूल की प्रधानाध्यापिका बनी तजेंद्र कौर ने विद्या ज्ञान इंडिया संस्था द्वारा 15 लैपटॉप की एक प्रयोगशाला विद्यालय में विकसित कराई है। यह ब्लॉक का अकेला ऐसा विद्यालय है, जहां कंप्यूटर प्रयोगशाला है। आनंद ज्वेलर्स देहरादून के माध्यम से विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए दो झूले स्थापित किए हैं। पूर्व में थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा विद्यालय को फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा भी 35 सेट फर्नीचर विद्यालय को मिला है। इनर व्हील इंटरनेशनल क्लब देहरादून द्वारा पुस्तकें भेंट कर विद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। विद्यालय स्टाफ द्वारा कक्षा कक्ष को शिक्षण अधिगम सामग्री आदि के द्वारा सुंदर ढंग से सजाया गया है। कंप्यूटर प्रयोगशाला के लिए मंडलायुक्त सहारनपुर द्वारा विद्यालय को अलेक्सा डिवाइस बेहतर पठन-पाठन हेतु दी गई है।
तजेंद्र कौर बताती हैं कि वे अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को परिवार के बच्चों की तरह मानती हैं। इसकी प्रेरणा उन्हें इंटर कालेज में अध्यापिका रहीं अपनी माता से मिली है। तजेंद्र कौर को पूर्व में उनके कार्यों के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें