फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी को बेच दी परिषदीय स्कूल की किताबें

विज्ञापन
कबाड़ी को बेची गई परिषदिय स्कूल की किताब - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। परिषदीय विद्यालयों में जहां बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकें नहीं मिल रही हैं वहीं दूसरी तरफ पुस्तकें कबाड़ी को बेची जा रही हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल की कबाड़ी को बेची गई किताबों की वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर गांव में एक कबाड़ी रेहडी में सरकारी किताबें लेकर जा रहा था। ग्रामीणों को संदेह होने पर उसे रोककर पूछा गया तो कबाड़ी ने उक्त पुस्तकें पूर्व माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक से खरीदा जाना स्वीकार किया। ग्रामीण सुबोध चौहान ने उक्त मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को फोटो व वीडियो सहित करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर नानौता बीईओ अंशुल कुमार ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें