फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्स न चुकाने पर निगम ने सील किया पेट्रोल पंप और तीन दुकानें

Thu, 04 Dec 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक पेट्रोल पंप और तीन दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने टैक्स जमा न करने पर अंबाला रोड स्थित तीन दुकानों को सील किया। भवन स्वामी पर टैक्स के रूप में 3.43 लाख रुपये बकाया है, जो कई साल से बढ़ता आ रहा है। इसके अलावा बेहट रोड पर एक पेट्रोल पंप भी सील किया गया। पेट्रोल पंप स्वामी की ओर निगम का करीब तीन लाख रुपये टैक्स बकाया चल रहा है।

कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त बकायेदारों को पहले बिल भेजे गए। उसके बाद डिमांड नोटिस और फिर रेड काॅर्नर नोटिस भेजे गए, लेकिन बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में नगर आयुक्त के निर्देश पर सील करने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मनीष चैहान, टीसी विजय नागपाल व आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें