नगर निगम के टूटे खंडर बरसात में भीगे पडे पढ़े मिले जन्म मृत्य प्रमाण पत्र को मेयर नगर आयुक्त को दि?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम परिसर में करीब छह माह से टूटे पड़े कमरे के मलबे में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों से जुड़ा रिकार्ड पड़ा मिलने पर कुछ पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पार्षदों ने रिकॉर्ड के मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जो रिकॉर्ड मिला है वह बेहद पुराना है। चूंकि अब सब कार्य ऑनलाइन हैं। ऐसे में इस तरह के रिकॉर्ड की ब जरूरत नहीं रहती है। फिर भी रिकॉर्ड को ऐसे नहीं डाला जाना चाहिए था।
धोबीघाट तोड़ने को लेकर महापौर से मिले
सहारनपुर। नगर निगम धोबीघाट का सुंदरीकरण करेगा। इसके लिए निगम ने दो दिन पहले जेसीबी के माध्यम से धोबीघाट पर बनी भट्टियों को ध्वस्त करा दिया है। वर्षों से धोबीघाट पर कपड़े धुल रहे धोबी सड़क पर आ गए हैं। इस मामले में बुधवार को पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू पीड़ितों को लेकर महापौर संजीव वालिया से मिले। निक्कू ने पीड़ितों के जीवन यापन के लिए नया घाट बनाकर देने की मांग की। महापौर ने धोबीघाट के लिए जगह तलाशने की बात पार्षद निक्कू से कही। मिलने वालों में भूरा शाहरूख, शाहवेज, इकबाल, नफीस, रहीस, सुहेल, सलीम आदि शामिल रहे।
कपड़े धोने के घाट को तोड़े जाने के विरोध मेयर को ज्ञापन सौंपते लोग व पार्षद- फोटो : SAHARANPUR