फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीड बैक लेने संक्रमितों के घर पहुंचे निगम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को संक्रमितों के घरों पर जाकर दवा, सफाई और सैनिटाइजेशन की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया। उधर, निगम द्वारा सफाईकर्मियों को दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी ने अनेक वार्डों के कंटेनमेंट जोन में कोविड संक्रमित परिवारों के दरवाजे पर जाकर उनसे बात की। निगम द्वारा दी जा रही दवा, सफाई व्यवस्था, सैनिटाइजेशन आदि का फीडबैक भी लिया। नेगी ने संक्रमित परिवारों को बताया कि यदि कोई समस्या हो तो वह निगम के कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान सिविल डिफेंस के नवीन सैनी, सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद, आशा कर्मचारी सुषमा देवी, कुसुम शर्मा, अलका रानी तथा पुलिसकर्मी विनोद शर्मा व रवि कुमार भी मौजूद रहे। उधर, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि सफाईकर्मियों को सोमवार को भी दवाओं का वितरण किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर वह समय से दवा ले सकें। उन्होंने कोरोना काल में सफाईकर्मियों के जज्बे और कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें