फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताखेडी में निगम ने ध्वस्त कराए अपने पुराने आवास

विज्ञापन
खत्ताखेड़ी में निगम के पुराने आवासों को ध्वस्त करती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने खाता खेड़ी स्थित अपने पुराने जर्जर आवासों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया। स्मार्ट सिटी के तहत निगम यहां पर शोरूम के लिए दुकानें और होटल बनाए जाने की योजना बना रहा है। निगम की खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण कर अपना सामान रखने वाले लोगों पर सात हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी जब जेसीबी लेकर खाताखेड़ी पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाते हुए उन पर सात हजार का जुर्माना लगाया। उसके बाद सभी पुराने आवासों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने खाताखेडी स्थित अपने इन भवनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया था। यह भवन कर्मचारियों के लिए बनाकर आवंटित किए थे। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने या मृत्यु होने के बाद आवासों को अवैध रूप से किराए पर दे दिया गया, जिस कारण आवासों को कब्जा मुक्त कराकर ताला लगा दिया गया था।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी व संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा के अलावा राजस्व निरीक्षक लोकेश, नितिन कुमार, रविन्द्र, प्रवर्तन दल के हेमराज, शिव कुमार, रणदीप आदि मौजूद रहे। उधर, मंडी समिति रोड़ पर भी अतिक्रमण करने वालों से करीब डेढ़ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूला
सहारनपुर। नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न दुकानों पर छापा मारकर पॉलिथीन जब्त की गई।
प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक चंद्रपाल यादव, आशीष व नत्थीलाल के साथ जामा मस्जिद के पास सब्जी मंडी पहुंचे। उन्होंने सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों से पॉलिथीन जब्त की और 3700 जुर्माना लगाया। इसके अलावा इंद्रा चौक एवं रहमानी चौक के पास भी दुकानदारों के यहां से पालिथीन जब्त करने के साथ ही आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। इस दौरान सेेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद एवं महेश राणा तथा प्रवर्तन दल के हेमराज, विक्रम, शिवकुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें