फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को काढ़ा पिलाएगा चिकित्सा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों को काढ़ा पिलाएगा चिकित्सा विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए चिकित्सा विभाग अब एलोपैथिक दवाएं देने के साथ अब उन्हें काढ़ा भी पिलाएगा। मरीजों के लिए एक किट तैयार करा रहा है, जिसमें च्यवनप्राश समेत जरूरत की अनेक चीजें रहेंगी। किट जल्द ही कोविड अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
जनपद में कोरोना के 653 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 530 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की दस्तक देने से चार जुलाई तक यानी करीब साढ़े तीन माह में सहारनपुर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई । रिकवरी के मामले में सहारनपुर प्रदेश में पहले और देश में आठवें स्थान पर आया । चार जुलाई को कोरोना से पहली मौत के बाद मात्र 14 दिन में छह मौत हो चुकी हैं। इसके बाद चिकित्सा विभाग कोरोना से मौतों को रोकने के लिए सभी उपाय अपनाने को तैयार है। इसी प्रयास में एक किट तैयार की जा रही है, इसमें च्यवनप्राश का डिब्बा और काढ़ा समेत जरूरत का सामान प्रत्येक मरीज को दिया जाएगा। माना जा रहा है कि काढ़ा मरीजों को ठीक करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

किट में यह सामान होगा
मरीजों को दी जाने वाली किट में च्यवनप्राश का डिब्बा, काढ़ा, साबुन, कपड़े धुलने के लिए सर्फ, मास्क, हेंड सैनिटाइजर, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट आदि चीजें शामिल होंगी।
पहले भी दिया च्यवनप्राश
जिले में कोरोना मरीजों को च्यवनप्राश पहले भी दिया। मगर सरकार द्वारा बाद में मरीजों के दिनभर के भोजन के लिए सौ रुपये निर्धारित करने के बाद च्यवनप्राश बंद कर दिया था, मगर कोरोना मरीजों को अब दोबारा च्यवनप्राश मिलेगा।
मरीज को दिया जाएगा गर्म पानी
कोविड केयर अस्पताल में संक्रमितों को उपचार के दौरान पीने के लिए गर्म पानी ही दिया जाएगा। पूर्व में मरीजों को पानी की बोतल दी जा रही है, जो मौसम बरसात के मौसम में ठंडा होने पर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसी कारण गरम पानी देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इनसेट
कोरोना मरीजों को किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें च्यवनप्राश के साथ ही काढ़ा और साबुन आदि सामान मरीजों को दिया जाएगा। काढ़ा आयुष मंत्रालय से भेजने की बात कही गई है। अन्य सामान की व्यवस्था विभाग अपने स्तर से करेगा।- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें