फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज ठीक होने के तीन माह बाद लगवाएं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं वह ठीक होने के तीन माह बाद कोरोनारोधी टीका लगवा सकेंगे। जिन कोरोना रोगियों को एंटी बॉडी उपचार अथवा प्लाज्मा उपचार दिया गया है। उनको भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के तीन माह के बाद टीका लगेगा।
विज्ञापन

डॉ. सोढ़ी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद संक्रमित हुआ है और वैक्सीन की दूसरी डोज अभी नहीं ली है। ऐसी परिस्थिति में वह भी स्वस्थ होने के तीन माह बाद ही दूसरी डोज लेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर अथवा सामान्य बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ है अथवा आईसीयू में भर्ती रहा हो तो ऐसी परिस्थिति में भी चार से आठ सप्ताह के बाद टीका लगवा सकेगा। ऐसी महिलाएं जो अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं वह टीका लगवा सकती हैं। उन्होंने साफ किया कि वैक्सीनेशन से पूर्व रैपिड एंटीजन टेस्ट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने स्तर से अपने-अपने क्षेत्रों में इसका अधिक से अधिक प्रचार करेंगी, जिससे लोगों में किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति ना रहे।
7652 ने पहली और 1763 ने दूसरी डोज ली
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। शहर के साथ ही 11 ब्लॉकों में कुल 48 बूथों पर टीकाकरण हुआ। पहली डोज के लिए 10300 लोग पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 7652 यानी 74.3 फीसदी लोगों ने पहली डोज ली। इनमें 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों की संख्या अधिक रही। दूसरी डोज के लिए पंजीकृत 3500 लोगों के सापेक्ष 1763 लोगों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीकाकरण सफल रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण 29 मई तक सुचारू रूप से चलेगा। 45 और उससे अधिक आयु के लोगों को 25 मई को टीका लगेगा, जबकि 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को 25 से 29 तक टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें