फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक में 500 और 1000 के नोट बंद

Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
money - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद ऐसे नोटों को निर्धारित समय सीमा में बैंकों में जमा कराने के आदेश थे।
विज्ञापन


कई दिनों से शहर से लेकर देहात तक ग्राहक बैंकों में इन नोटों को जमा करा रहे थे। रिजर्व बैंक की ओर से जारी नए आदेश ने सहकारी बैंक से जुड़े ग्राहकों के होश उड़ा दिए।

नए आदेश में उल्लेख किया गया कि सहकारी बैंक में 500 और 1000 का कोई भी नोट जमा नहीं किया जाएगा। न ही इस तरह के नोट बदले जाएंगे। मंगलवार को बैंकों में अपनी पुरानी धनराशि जमा करने पहुंचे ग्राहकों को यह जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


उनकी बैंककर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस संदर्भ में बैंक के सहायक महाप्रबंधक अशोक कुमार और एम.ए सिद्दीकी का कहना है कि आरबीआई के इस नए आदेश से सभी आश्चर्य में है। उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

उधर, सहकारी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि उनके बैंक को आरबीआई से भेजी गई करेंसी भी नहीं दी जा रही है। ऐसे में उनके ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बैंक शाखाओं में कानून व्यवस्था बिगड़ने का भय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें