फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कावड़ यात्रा एवं ईद-उल-अजहा को लेकर मंगलवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन

बैठक में नायब तहसीलदार संजय कुमार ने कहा, कि ईद के पर्व पर खुले में कुर्बानी न करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हो। सीओ रुचि गुप्ता एवं इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं प्रेम के साथ मनाए। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान शालू ने कहा, कि कावड़ यात्रा एवं ईद-उल-अजहा के मद्देनजर साफ-सफाई एवं पानी की सप्लाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन, पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता शाह महमूद हसन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, राज सिंह राणा, मोहम्मद अहमद काजमी आदि ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें