फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव मांडेबास में डीजे बजाने को लेकर दो संप्रदाय के युवकों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों ओर से पथराव हुआ। विरोधस्वरूप हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया। गांव में तनाव होने पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मांडेबांस में मंगलवार शाम के समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान कुछ भजन आदि चल रहे थे। जिस पर दूसरे संप्रदाय के युवकों ने एतराज जताया। जिसको लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। जिसमे कुछ संगठन के कार्यकर्ता घायल हो गए।
वही, ग्राम प्रधान अब्दुला तारिक बताया कि गांव के कुछ युवक ट्रैक्टर पर डीजे बजा रहे थे। जिन्हें पूर्व में भी कई बार मना किया जा चुका है। दो दिन पूर्व भी उनके परिजनों को बुला कर इस संबंध ने बताया गया था। लेकिन युवक लगातार ऊंची आवाज में गांव के बीच से डीजे बजाते रहते थे। मंगलवार शाम को भी उन युवकों ने डीजे ऊंची आवाज में बजाया जिस पर कुछ युवकों ने एतराज जताया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हो गया।
विज्ञापन

वहीं गुस्साएं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देहरादून हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम खुलावाया। दोनों पक्ष को थाने लाकर जांच पड़ताल की। वहीं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है। गांव में शांति है। सीओ सदर अभितेश सिंह कई थानों की फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें