फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रवासौली में खेत की तारबाड़ को लेकर विवाद, पथराव

Tue, 08 Oct 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव रवासौली में सड़क किनारे स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पीछे स्थित खेत की आंबेडकर करने व गेट लगाने को लेकर हंगामा हो गया। अनुसूचित जाति के लोगों ने तारबाड़ उखाड़ दी और पथराव किया। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ के मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

गांव रवासौली में संपर्क सड़क मार्ग किनारे पर गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा स्थापित की कर रखी है। इसके पीछे गांव के ही नरेश लाला का खेत है। सोमवार को नरेश अपने खेत की तारबाड़ कर प्रतिमा की बगल में गेट लगा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और तारबाड़ को उखाड़ दी। आरोप है कि भीड़ ने नरेश और मजदूरों पर पथराव किया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम मानवेंद्र व सीओ अभितेष सिंह पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। भीड़ ने आरोप लगाया कि प्रतिमा पर पथराव कर उसे खंडित करने का प्रयास किया गया है, जबकि खेत मालिक का कहना था कि भीड़ ने खुद प्रतिमा पर पथराव किया। फिलहाल गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान समेत 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनमें 30 महिलाएं शामिल हैं।
-

किसान द्वारा अपने खेत के चारों ओर तारबाड़ की गई थी, जिसे भीड़ ने उखाड़ दिया और पथराव किया। तारबाड़ दोबारा कराई जा रही है। पीड़ित किसान की तहरीर पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवेंद्र सिंह, एसडीएम बेहट

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिलहाल गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अभितेष सिंह सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें