फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करनाल में मालगाड़ी से गिरे कंटेनर, सहारनपुर से निकली नौ ट्रेनें

Wed, 03 Jul 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। करनाल में तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को मालगाड़ी से कंटेनर गिर गए। इसकी वजह से अंबाला-दिल्ली वाया पानीपत रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस रूट की वंदे भारत, शताब्दी समेत नौ ट्रेनों को सहारनपुर से वाया मेरठ होते हुए दिल्ली भेजा गया। कई ट्रेनें कुछ देर के लिए सहारनपुर में रुकी।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार की सुबह करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कंटेनर गिर गए थे। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने आनन-फानन में अंबाला-दिल्ली वाया पानीपत के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसलिए ट्रेनों को अंबाला-सहारनपुर रूट से निकाला गया। देहरादून-आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस रद्द चल रही है, लेकिन मंगलवार को दो वंदे भारत एक्सप्रेस देखते ही रह गए। यह ट्रेनें कुछ देर के लिए सहारनपुर में रुककर आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


इन रूट से निकली ट्रेनें
- 22478 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, सहारनपुर, गाजियाबाद, नई दिल्ली
- 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला, सहारनपुर, गाजियाबाद, नई दिल्ली
- 22462 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली श्रीशक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस अंबाला, सहारनपुर, गाजियाबाद, नई दिल्ली
- 12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस अंबाला, सहारनपुर, गाजियाबाद, नई दिल्ली
- 04076 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अंबाला, सहारनपुर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन
- 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अंबाला, सहारनपुर, गाजियाबाद, नई दिल्ली
- 22439 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस गाजियाबाद, सहारनपुर
- 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस गाजियाबाद, सहारनपुर

- 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें