फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, उमस ने किया परेशान

Wed, 03 Jul 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से हो रही बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान लगातार कई दिन से 28 डिग्री पर बना हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से बादल छाए हुए हैं। सोमवार को शहरी क्षेत्र और जनपद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी। मंगलवार की सुबह बादल छाए हुए थे, लेकिन हवा गुम थी। इसकी वजह से लोग उमस के कारण सुबह से ही परेशान रहे। पूर्वाह्न करीब एक बजे शहर में बूंदाबांदी हुई, जबकि बेहट रोड पर जमकर बारिश रही। इसके बाद दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक फिर से बेहट रोड पर झमाझम बारिश रही। इसके बावजूद उमस का प्रकोप बना हुआ है। न्यूनतम तापमान कई दिन से 28 डिग्री पर बना हुआ है। अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और वह 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले आठ से दस दिन जनपद में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें