फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द शुरू होगा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभिन्न सब्जियों के प्रतिवर्ष 15 लाख पौधे होंगे तैयार
विज्ञापन

- किसानों को सस्ती दरों पर कराया जाएगा उपलब्ध
- बनाई जाएगी हाईटेक वातानुकूलित नर्सरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में उद्यान विभाग की ओर से ग्राम जगहैता गुर्जर में बनाए जाने वाले मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबिल का निर्माण कार्य इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्यदायी संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इसमें एक वातानुकूलित हाईटेक नर्सरी तैयार की जाएगी। जिसमें प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार की उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों की 15 लाख पौध तैयार होगी। जिसे सस्ती दरों पर किसानों को दिया जाएगा।
जिले के सब्जियों की अच्छी खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौध मिलने में आसानी होने वाली है। इसके लिए जिले के गांव जगहैता गुर्जर में इजराइली तकनीक पर आधारित हाईटेक नर्सरी (मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल) स्थापित की जाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग ने एक हेक्टेयर भूमि का चयन किया है। कार्यदायी निर्माण संस्था के अधिकारी सेंटर बनने वाले स्थान का निरीक्षण भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रति वर्ष विभिन्न प्रकार की सब्जियों की 15 लाख पौध तैयार की जाएगी। इनमें शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च एवं बैंगन आदि के साढ़े तीन लाख पौधे एवं ब्रोकली, चायनीज कैबेज, फूल गोभी, पत्ता गोभी आदि के साढ़े तीन लाख पौधे और खीरा, करेला, खरबूज, तरबूज, कद्दू, लौकी, तुरई आदि के नौ लाख पौधे शामिल हैं। इस पौध पर आने वाली लागत से दस फीसदी अधिक मूल्य पर इसे किसानों को बेचा जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
ग्राम जगहैता गुर्जर में 1.62 करोड रुपये की लागत से स्थापित होेने वाले मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी फॉर वेजिटेबिल का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इसके बनने से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियों की पौध सस्ती दर पर मिल सकेगी।
- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें