फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विधायक के वार्ड में टूटी सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बनाने के लिए खोदी गई थी सड़क, दो माह से लंबित पड़ा है कार्य
विज्ञापन

- हल्की सी बारिश में स्थिति होती ज्यादा खराब, लोगों ने उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर के वार्ड 24 रामपुर पठानपुरा में टूटी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी है। इस सड़क को बनाने के लिए खोदा गया था, लेकिन दो माह से कार्य लंबित पड़ा होने से क्षेत्रवासी परेशान है। हल्की बारिश में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती और कीचड़ फैलता है।
रामपुर पठानपुर में श्री दुर्गा मंदिर के पास दो माह पहले नई सड़क बनाने के लिए खुदाई थी। इसके साथ पक्की नालियों का निर्माण होना था। मगर, दो माह से काम अधर में लटका है। सड़क पर मिट्टी फैली हुई है। बारिश होने पर कीचड़ फैल जाता है और पैदल चलने का भी रास्ता नहीं मिलता है।, जबकि यह इलाका अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि, रामपुर पठानपुरा की गलियां देहरादून रोड और कोर्ट रोड को जोड़ती हैं। महानगर में अगर जाम लग जाता है तो इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क टूटी होने की वजह से नागरिक परेशान है।
विज्ञापन

बोले क्षेत्रवासी: कार्य में बरती जा रही लापरवाही
रामनगर पठानपुरा निवासी अमृत राणा का कहना है कि कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। काम बंद होने की वजह से गली में निकलना मुश्किल हो गया है। यहीं, के निवासी आशू भवानिया का कहना है कि दो माह से कार्य अधर में लटका है। आसपास स्थित दुकानदारों के कारोबार भी असर पड़ रहा है। तुषार कुमार का कहना है कि जल्द कार्य को पूरा कराया जाए। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिले। क्षेत्रवासी कन्हैया का कहना है कि हल्की सी बारिश में यहां कीचड़ फैल जाता है, जिसमें लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। कार्य में पूरी तरह लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

वर्जन:-
विधायक निधि से नई सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ था। सड़क खोदने के बाद पता चला कि सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है। इसलिए काम पूरा होने थोड़ा समय लगा है। अब टेंडर पास कराकर सीवर लाइन डाली जा रही है। ताकि भविष्य में दोबारा सड़क को न खोदना पड़ा और लोगों परेशानी खत्म हो जाए। -राजीव गुंबर, नगर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें